#डगशाई पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को मनाया 65वां फाउंडर्स डे *

#डगशाई पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को मनाया 65वां फाउंडर्स डे *

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

7 अक्टूबर 2022

जुझार हाउस ने जीती कॉक हाउस ट्रॉफी
-डगशाई पब्लिक स्कूल ने मनाया 65वां फ़ॉन्डर्स-डे
-स्वास्थ मंत्री डॉ राजीव सैजल ने की बतौर मुख्यतिथि शिरकत

सोलन
डगशाई पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को 65वां फाउंडर्स डे मनाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों की सीख देनी चाहिए। संस्कार का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। संस्कारी व्यक्ति जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। जिस व्यक्ति के संस्कार मजबूत हो उसकी समाज में वैल्यू ज्यादा होती है। उन्होंने कहा फाउंडर्स-डे वास्तव में उनके लिए खुशी का मौका लेकर आता है। इस तरह के कार्यक्रम तनाव को दूर करते है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान स्कूल में अपने छात्र जीवन के अनुभव को साझा किया। कहा की निसंदेह डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों की तालीम दी जा रही है।

यहां से पढ़े छात्र आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ल उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मनोरंजन किया। इसमें मुख्यता देशभक्ति पर आधारित माइम ने खूब तालियां बटोरी। इसके बाद बच्चों ने गिद्दा, भांगड़ा, क्लासिकल डांस और सोलो डांस से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। जिसकी स्वास्थ्य मंत्री ने भी खूब सराहना की। स्कूल प्रिंसिपल सरदार जसपाल सिंह सलूजा ने स्कूल की वार्षिक खेलकूद, सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों के समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त एकेडमिक और खेलकूद गतिविधियों में अव्वल आने वाले छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

इस सेशन मेंस्कूल के जुझार हाउस ने कॉक हाउस ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस वर्ष स्कूल में बेहतरीन शिक्षा देने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव संजय ठाकुर, केंट बोर्ड मेम्बर, राकेश सहित, चेयर पर्सन सुरजीत कौर बीर, सरदार प्रीत रंजन, पूर्व प्रिंसिपल तेजिंद्रजीत सिंह, सुखमनी गांगुली, सिद्धार्थ, हितेश्वर सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news