डाइट संस्थान सोलन पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, दिव्यांग बच्चों को स्वास्थ्य उपकरण किए वितरित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 अगस्त 2023

सोमवार को सोलन दौरे के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट सोलन में दिव्यांग बच्चो को स्वास्थ्य उपकरण वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिसमे उनके साथ जेसीसी चेयरमैन मुकेश गुप्ता एसएमडी सोलन और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद मौजूद रहे ।दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की डाइट सोलन ने इस तरह का आयोजन कर एक सराहनीय कार्य किया है शिक्षण संस्थानो में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए ताकि फर्स्ट एड ट्रीटमेंट के बारे में सभी को पता चल सके उनका कहना है की अभी शिक्षण संस्थानों में इसको एक अनिवार्य विषय बना देना चाहिए ताकि सभी को जागरूक किया जा सके।

उनका कहना है की डाइट सोलन की तरह हर पंचायत में जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह के कैंप का आयोजन होना ही चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news