
कुल्लू-
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बुधवार को निर्वाचन कार्यालय भवन कुल्लू में स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का नियमित मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार वेयरहाउस में सभी सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि वेयर हाउस का मासिक तथा त्रैमासिक आधार पर नियमित रूप से निरीक्षण किया जाता है।उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित देखभाल और उचित प्रबंधन, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पहली शर्त है। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन वीना कुमारी, नायब तहसीलदार ज्वाला दास सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट….





