# ड्रैगन फ्रूट खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे # जानें कुछ नुकसान भी |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

14 मार्च 2023

सेहतमंद रहने के लिए फल खाने की सलाह दी जाती है। फलों की बात करते ही सेब, संतरा, अनार और केला जैसे फलों के नाम जहन में आते हैं। लेकिन, चमकीले और गुलाबी रंग का ड्रैगन फ्रूट भी शरीर को कई फायदे मिलते है। ड्रैगन फ्रूट को पिताया के नाम से भी जाना जाता है।

इसका साइंटिफिक नाम हिलोसेरस अंडस है। यह फ्रूट कमल जैसा दिखता है, इसलिए इसे संस्कृत में ‘कमलम’ कहा जाता है। ड्रैगन फ्रूट दो तरह का होता है – एक सफेद गूदे वाला और दूसरा लाल गूदे वाला। इसका स्वाद काफी हद तक कीवी और नाशपती से मिलता-जुलता है।

यह फल ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। ड्रैगन फ्रूट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, कैरोटीन और एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इस फल का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। लेकिन किसी भी चीज की अति बेकार होती है। इसी तरह, ड्रैगन फ्रूट का ज्यादा सेवन करने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

ड्रैगन फ्रूट के फायदे —

..ड्रैगन फ्रूट का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

..कोलेस्ट्रॉल को कम करे

..पेट संबंधी बीमारियों में फायदेमंद

..रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

..ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं।

ड्रैगन फ्रूट के नुकसान —

..वजन बढ़ सकता है

..ड्रैगन फ्रूट का  अधिक सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है, इसलिए इसका बहुत ज्यादा सेवन ना करें।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news