ताल स्कूल के सूर्यांश ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 मार्च 2023

हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल के छात्र सूर्यांश कुमार, पुत्र अजय कुमार ने सैनिक स्कूल की छठीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा पास कर पाठशाला और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष धीमान ने कक्षा अध्यापक पंकज शर्मा तथा समस्त स्टाफ समेत सूर्यांश और उसके माता-पिता को बधाई दी तथा उनके बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना की। सूर्यांश के पिता अजय कुमार पेशे से टैक्सी चालक हैं। इस विषय पर अजय कुमार ने कहा कि बेटे ने सैनिक स्कूल की परीक्षा जो कठिन परीक्षाओं में से एक है उसे उत्तीर्ण कर उनका सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि उनके दो बेटे हैं। दूसरा बेटा शिवांश अभी चौथी कक्षा में पढ़ रहा है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, कक्षा अध्यापक और सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news