
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
29 मार्च 2024

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लेकर हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। मुख्यमंत्री वीरवार दोपहर चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हैदराबाद में रहेंगे। 30 मार्च को तिरुपति बालाजी के मंदिर में जाएंगे। 31 मार्च को मुख्यमंत्री का शिमला लौटने का कार्यक्रम है। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से मुख्यमंत्री प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों के लिए प्रचार शुरू करेंगे। जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा में मुख्यमंत्री की पहली चुनावी रैली करवाने की तैयारी है





