
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अप्रैल 2023
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के मामले में आरोपी लवलेश तिवारी, शनि सिंह उर्फ मोहित व अरुण कुमार मौर्या को प्रयागराज की नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि तीनों शूटरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा कारणों के कारण इन तीनों की जेल बदली गई है।
इससे पहले जब इन्हें नैनी जेल लेकर आया गया तो जेल प्रशासन ने इनकों कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसके लिए जेल अधिकारियों ने घंटों बैठक कर कार्ययोजना तैयार की थी, बावजूद इसके इनको शिफ्ट करना ही बेहतर समझा गया।





