
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 जुलाई 2023
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में आए दिन सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं और किसी न किसी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होती ही जा रही है। ताजा मामला नालागढ़ के तहत जगातखाना पुल का है, जहां पर एक महिला और एक बुजुर्ग महिला स्कूटी पर सवार होकर पंजाब की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही वह जगातखाना सरसा पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई, जिसमें पीछे स्कूटी पर बैठी बुजुर्ग महिला की सड़क में गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी को चला रही महिला भी घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए पहले नालागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया और जहां पर उसका इलाज करवाया जा रहा है।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया और आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान महिंद्रा कौर गांव ढकाला पुन्हाब के रूप में हुई है। मृतक के शव का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कारों के लिए सौंप दिया जाएगा। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी नालागढ़ कुलदीप शर्मा ने की है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





