दिल्लीवालों हो जाओ तैयार! 10 दिसंबर की रात फिर जगमगाएगी रोशनी! दिखेगा दिवाली जैसा नज़ारा, जानें क्यों?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का लाल किला (Red Fort) इस बार न सिर्फ इतिहास का गवाह बनेगा बल्कि दुनिया के 180 देशों के 1000 से ज़्यादा मेहमानों को भारत के सबसे चमकदार त्योहार दीपावली (Diwali) की चकाचौंध भी दिखाएगा। यह अवसर है 7 से 13 दिसंबर तक पहली बार…

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का लाल किला (Red Fort) इस बार न सिर्फ इतिहास का गवाह बनेगा बल्कि दुनिया के 180 देशों के 1000 से ज़्यादा मेहमानों को भारत के सबसे चमकदार त्योहार दीपावली (Diwali) की चकाचौंध भी दिखाएगा। यह अवसर है 7 से 13 दिसंबर तक पहली बार दिल्ली में आयोजित हो रही यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) की 20वीं अंतर-सरकारी समिति (IGC20COM) की बैठक का।

10 दिसंबर क्यों है खास?

इस बैठक के बीच 10 दिसंबर का दिन भारत के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसी दिन दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि हमारी दीपावली आधिकारिक तौर पर यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल हो रही है या नहीं। इस संभावित खुशी को दोगुना करने के लिए केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 1 दिसंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर 10 दिसंबर को राजधानी में एक खास ‘दीपावली उत्सव’ मनाने का अनुरोध किया है।

Share the news