
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मार्च 2023
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे अब दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी।
बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की। वर्तमान में प्रियंका हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम और लग्न से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





