
# दिवाली पर अधिकारियों को दिए जा रहे उपहारों पर विजिलेंस की नजर | *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो *
19 अक्टूबर 2022
ये एजेंसियां कैश के लेनदेन में तो कार्रवाई कर सकती हैं पर बंद लिफाफे में इसकी जांच नहीं कर पाते। न ही उद्योगपति इसकी शिकायत करते हैं। आलम यह है कि बीबीएन के कुछ विभागों में तो उपहारों का लेन देन इतना होता है कि अधिकारियों को उपहारों को घर पहुंचाने के लिए वाहन करना पड़ता है। यहां तक कि दिवाली तक कार्यालय भी देर शाम तक चलते हैं।
जानकारी के अनुसार बंद लिफाफों में सोने, चांदी समेत महंगे उपहार भी होते हैं। उद्योगपति इन विभागों में भी इसी तर्ज पर उपहार देते हैं, परंतु पैकेट के अंदर के सामान को बदल दिया जाता है। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव राजपूत, पवन फौजी, हितेंद्र शर्मा ने इस उपहारों पर रोक लगाने की मांग की है। उधर, डीएसपी विजिलेंस योगेश जोशी ने बताया कि विजिलेंस लेनदेन के मामले में कार्रवाई कर सकती है, लेकिन बिना शिकायत के उपहारों की जांच नहीं की जा सकती। हालांकि विभाग इस बार बंद बीबीएन में खास नजर बनाए हुए है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो *





