दूसरी ऑनलाइन लोक अदालत के लिए रिकॉर्ड 2.22 लाख मामलेे किए गए चिह्नित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 मार्च 2023

दूसरी ऑनलाइन लोक अदालत के लिए रिकॉर्ड 2.22 लाख मामलेे चिह्नित किए गए हैं। सूबे की सभी अदालतों में राष्ट्रीय ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वाहन चालान के 1.52 लाख मामलों की पहचान की गई है। हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। वाहन चालान का निपटारा करने के लिए ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की अदालतों में ई-पे के माध्यम से भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई है।

राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जन जागरुकता के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसमें स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वित्तीय संस्थानों, बैंकों, गैर सरकारी संगठनों, आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा मोबाइल संदेश, जिंगल और आईईसी सामग्री के वितरण से राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news