देश आज मना रहा है कारगिल विजय दिवस, शहीदों को प्रदेश भर में किया जा रहा याद।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 जुलाई 2023

बुधवार को देश 24वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मना रहा है। यह खास दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है इस दिन भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराकर जीत का परचम लहराया था। यह युद्ध 1999 में मई और जुलाई के बीच लड़ा गया था। भारतीय सेना के हाथों करारी हार के महज 78 दिनों के अंदर पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट हो गया।, उन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराया था।
कारगिल वार के इन्हीं वीरों की कहानी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर साल 26 जुलाई को यह दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है यह कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता को भी श्रद्धांजलि देता है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि प्रतिवर्ष 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हम 15 अगस्त 26 जनवरी मनाते हैं उसी तरह कारगिल विजय दिवस भी मनाया जाता है जानकारी देते हुए बताया कि इससे जवानों में उत्साह पैदा होता है उन्होंने कहा कि जगह जगह पर यह जश्न मनाया जाना चाहिए ताकि नौजवानों में देश प्रेम की भावना जागृत हो सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news