द एस वी एन विद्यालय बड़ोर घाटी कुनिहार में किया गया लिफ्ट का उदघाटन

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

25 नवम्बर 2024

द एसवीएन विद्यालय वडोरघाटी कुनिहार में लिफ्ट का उदघाटन किया गया। एसवीएन परिवार ने विकास के पथ पर एक और सीढ़ी चढ़ते हुए, लिफ्ट का उद् घाटन करके एक नए युग की शुरुआत की। यह लिफ्ट विद्यार्थियों के लिए सुविधा, सुगम्यता व सुरक्षा प्रदान करेगी। स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग की अध्यक्षता में समारोह का उद् घाटन माहुनाग मंदिर तारा देवी के मुख्य पुजारी पंडित शंकर लाल भारद्वाज के शुभ कर कमल द्वारा रिबन काटकर किया गया ।कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में टी सी गर्ग, पुष्पा गर्ग, सोना गर्ग व सभी अभिभावक गण मौजूद थे।

सर्वप्रथम पंडित अजय जोशी द्वारा विधिवत पूजन करवाया गया, तदोपरान्त गणेश वंदना कर छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त छात्राओं द्वारा भक्तिमय नृत्य, एकल गीत व अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिनमें किंडरगार्डन द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका ‘रामायण’ सब के आकर्षण का केंद्र रही। परम श्रद्धा मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए कहा कि आज के समय में हर अभिभावक व हर विद्यालय , विद्यार्थियों को पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश करता है, तो विद्याथियों का भी कर्तव्य बनता है कि वो भी अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाए।

अंत में स्कूल चेयरमैन टी सी गर्ग ने सभी अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल का हमेशा से प्रयास रहा है कि वह विद्यार्थियों को समय के साथ – साथ हर संभव सुविधा प्रदान करें और इसके लिए उन्होंने यह लिफ्ट लगाकर एक कदम और आगे बढ़ाया है ।इस लिफ्ट की क्षमता एक समय 8 लोगों की है और इसमें विशेष रूप से डिजाइन किए गए बटन और सभी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं हैं। समय के साथ-साथ नई-नई सुविधाएं एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहां हर छात्र के पास वे संसाधन और सहायता उपलब्ध हो ,जिसकी उन्हें सफलता पाने के लिए आवश्यकता है । इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पधारने के लिए धन्यवाद भी दिया।

Share the news