
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 जून 2023
02 जून को पुलिस चौकी सपरुन की टीम प्रभारी चौकी के नेतृत्व में गश्त के दौरान बैरटी में मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर धन बहादुर निवासी जगातखाना की चिकन शॉप से एक गत्ता पेटी के अन्दर साढ़े पांच बोतलें शराब देसी मार्का संतरा न0 1 व फर्श के उपर रखी चार खाली बोतलें शराब देसी मार्का संतरा न0 1 बरामद की गई ।
मौके पर धन बहादुर अपने कब्जा में शराब रखने व लोगों को शराब पिलाने के सदंर्भ में कोई भी वैध लाईंसैंस/परमीट पेश पुलिस न कर सका। इस सदंर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा U/S 39(1)a HP Excise Act में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





