
धर्मपुर। 02 मार्च 2026 को जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने पुलिस थाना धर्मपुर क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा सनवारा के समीप नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ से सोलन की ओर आ रही एक बलेनो कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 8.49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
दोनों आरोपियों को 03 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।





