
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरोे*
23 जनवरी 2023
नंगल एंटी क्रप्शन एंटी क्राइम फांउडेशन की बैठक नंगल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश इकाई अध्यक्ष हुसन लाल सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज में फैले भ्रष्टाचार पर मंथन किया गया। इस दौरान फांउडेशन में नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाई और कई सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी।बैठक में चितरंजन शर्मा को ब्लॉक नंगल का सीनियर उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, नितिन खन्ना, प्रदीप सोनी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश सचिव प्रताप सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की मुुहिम शुरू की पंजाब के मुख्यमंत्री भी पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने के प्रयासों में जुटे है। उन्होंने कहा कि एंटी क्रप्शन एंटी क्राइम संस्था ने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए संस्था भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों का पर्दाफाश करने में जुटी है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरोे*





