
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
25 मई 2023
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र
चौहान ने कहा नई शिक्षा नीति को लागू करने में ढांचागत सुधार की है
जरूरत। वर्तमान परिस्थितियों में नई शिक्षा नीति को लागू करने से
छात्रों का हुआ है नुकसान। उन्होंने कहा शिक्षा विभाग में व्यापक
रिक्तियों को भरने के लिए जल्द सरकार से उठाया जाएगा मामला। उन्होंने कहा
शिक्षक संघ के चुनाव पारदर्शिता पूर्ण और सभी की भागीदारी से करवाने के
लिए तेजी से चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान।
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र
चौहान ने वर्तमान शिक्षा नीति को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से उतारने के
लिए आधारभूत ढांचे की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा हिमाचल में शिक्षा
नीति को लागु करते हुए जल्दबाजी की गई जिस कारण कई त्रुटियां रह गई।
उन्होंने रामपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा बड़े पैमाने पर स्कूलों
में अध्यापकों की रिक्तियां चल रही है। रिक्तियों को भरने के लिए सरकार
से मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा विज्ञान विषय के शिक्षकों की
स्कूलों में कमी के कारण गरीब छात्रों का चिकित्सक व इंजीनियर बनने का
सपना टूट रहा है। वार्ता से पूर्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर
में शिक्षकों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । उन्होंने कहा हिमाचल
प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ का राज्य स्तरीय चुनाव पारदर्शिता और सभी की
भागीदारी से हो इसे ले कर सदस्यता अभियान को तेज किया गया है। उन्होंने
कहा शिक्षकों की कई मांगे अभी लंबित है जिन्हे सरकार के समक्ष उठा कर
उन्हें लागू कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





