
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
2 जून 2023
जिला सोलन के पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान धनीराम तंवर दीप राम ठाकुर ओम ठाकुर संतराम चंदेल जगदीश चौहान श्यामलाल भाटिया सतपाल शर्मा श्याम लाल ठाकुर जसवीर सिंह अजमेर आशा राणा पुष्पा सुद नेकीराम ओम प्रकाश नगेंद्र ठाकुर इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि नई सरकार के आने पर आज तक ना ड़ी ,ए की बढ़ा हुआ एरियर ना ही बढ़े हुए नये वेतनमान की एरियर की किस्त नहीं मिल रही है ना ही सरकार द्वारा इसके बारे कोई घोषणा की जा रही है कि कब और कैसे इसे अदा करेंगे पिछली भाजपा सरकार ने एक किस्त नए वेतनमान की दी थी और अब केवल नई सरकार ने तीन पर्सेंट डी,ए,को केवल पेंशन के साथ लगाया है जबकि यह दोनों का एरियर काफी दिनों से पेंडिंग पड़ा है।
मानवता के नाते सरकार को चाहिए कि पेंशनर जो काफी उम्र के हो गए हैं और कई गंभीर बीमारियों से बिस्तर पर पड़े हैं जीने इस वक्त काफी पैसों की जरूरत पड़ती है और कई अपने अंतिम पड़ाव पर बैठे हैं उन्हें यह तमाम बकाया राशि जल्द भुगतान करनी चाहिए। नई सरकार से तो पैनशरो को काफी उम्मीदें थी मगर पेंशनरों के प्रति शायद यह सरकार गंभीर नहीं है। कृपया इन मांगों को जल्द से पूरा किया जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
2 जून 2023





