# नगर निगम द्वारा सोलन शहर को साफ और स्वच्छ रखने की मुहिम लगातार है जारी |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

14 मार्च 2023

नगर निगम द्वारा सोलन शहर को साफ और स्वच्छ रखने की मुहिम लगातार जारी है। और नगर निगम द्वारा समय समय पर कूड़ा उठाया जा रहा है। जिससे शहर में कचरा न फैले और लोगो को चलने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

आपको बता दे की कुछ कूड़ादान सड़क के किनारे मौजूद है। लेकिन उस कूड़े को नगर निगम द्वारा उठाया जा रहा है। एक ओर जहां लोग कूड़े को लेकर शिकायत करते है की नगर निगम द्वारा कूड़ा नही उठाया जा रहा लेकिन आपको बता दे की कूड़े को फेलाने का कार्य भी लोगो द्वारा ही किया जाता है।

नगर निगम द्वारा लोगो से कूड़ा यहां वहां न फैलाने की अपील की जाती है लेकिन उसके बाद भी लोगो के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। बात स्वच्छता को लेकर की जाए या अतिक्रण को लेकर नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है और लोगो से शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए कहता है।

मेयर पूनम ग्रोवर द्वारा कई बार लोगो से अतिक्रमण को लेकर और सफाई को लेकर ध्यान रखने को कहा जाता है यहां तक की नगर निगम द्वारा जिन लोगो द्वारा कूड़ा फैलाया जा रहा है उन पर जुर्माना भी लगाने को कहा है। आखिर प्रश्न यह उठता है लोगो द्वारा शहर को साफ रखने की बात कही जाती है तो आखिर कूड़ा कौन लोग फैला रहे है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news