
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 अक्टूबर 2022
#नगर निगम मेयर के खिलाफ 11 पार्षदों ने पारित किया अविश्वास प्रस्ताव, डीसी को सौंपा*
नगर निगम सोलन में मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव किया गया है। 11 पार्षदों ने डीसी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है।
डीसी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते पार्षद
नगर निगम सोलन में मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव किया गया है। 11 पार्षदों ने डीसी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। कांग्रेस के 4 पार्षद भी अविश्वास प्रस्ताव सौंपने के दौरान शामिल रहे। नगर निगम सोलन में अभी कांग्रेस की पूनम ग्रोवर मेयर हैं। प्रियंका गांधी के दौरे से पहले मेयर को हटाने का प्रस्ताव सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





