नगर निगम सोलन शहर के प्रत्येक वार्ड में करेगा मिनी पार्क का निर्माण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 जनवरी 2023

 

नगर निगम सोलन शहर के प्रत्येक वार्ड में मिनी पार्क का निर्माण करेगा। इसके लिए हर वार्ड में जगह देखी जा रही है और पार्क में बुजुर्गों समेत अन्य लोगों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी। इसकी शुरुआत शहर के वार्ड नंबर आठ से कर दी गई है। जौणाजी रोड पर मिनी पार्क बनाया जा रहा है। इससे वार्ड आठ और वार्ड पांच के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

महापौर पूनम ग्रोवर ने कहा कि शहर के बीचोंबीच बन रहे इस मिनी पार्क से दो वार्ड के लोगों को सुविधा मिलेगी। यहां पर सुबह से शाम तक धूप लगती है। खासकर, बुजुर्ग और बच्चे यहां आकर समय व्यतीत कर सकते हैं। यहां सेल्फी प्वाइंट बनेगा जहां से बैक ग्राउंड में शूलिनी माता मंदिर और शहर दिखता है।

उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माण पर करीब 7.50 लाख रुपये की लागत आ रही है। मिनी पार्क बनाने की शुरुआत अपने वार्ड आठ से की गई है। सभी 17 वार्ड के पार्षदों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में मिनी पार्क के लिए सरकारी जगह की तलाश करें। इसके लिए बजट आया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news