# नगर निगम सोलन शहर में तीसरे दिन दे रही पानी की सप्लाई  |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मार्च 2023

नगर निगम सोलन शहर में तीसरे दिन सप्लाई कर रहा है जिससे अब शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। 20 दिन पहले निगम यही पानी की सप्लाई शहर में 5-6 दिन बाद कर रहा था। निगम के पास इन दिनों पानी की सप्लाई बेहतर है।

नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर का कहना है कि इन दिनों निगम शहर में पानी की सप्लाई तीसरे दिन की जा रही है। और किसी भी तरह की कम्प्लेंट निगम के पास पानी की सप्लाई को लेकर नही पहुंच रही है।नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि सोलन शहर में निगम द्वारा हर वार्ड में पानी की वेस्टेज को भी देखा जा रहा है|

और इसके लिए निगम के किमैन को निर्देश दिए गए है कि यदि पानी की टेंकियां ओवरफ्लो शहर के किसी भी वार्ड में होती है तो उनका पानी बन्द किया जाए उसके बाद निगम के पास लोग खुद आएंगे फिर उनसे जवाब मांगा जाएगा।

ग्रोवर ने कहा कि निगम समय समय पर पानी की स्टोरेज कर रहा है और इन दिनों पर्याप्त मात्रा में पानी निगम के पास है। उन्होंने कहा कि शहर को रोजाना 20 से 22 लाख गेलेन पानी चाहिए होता है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news