# नर्क का जीवन जीने के लिए मजबूर हुए ऑटो चालक , जानिए आखिर क्यों?

खबर अभी अभी ब्यूरो

28 जून 2023

सोलन में यदि नालियों की बात करें तो बहुत सी नदियां कई वर्षों से बंद पड़ी है कई जगहों पर लोग इन नालियों की वजह से नर्क का जीवन जीने के लिए मजबूर है ऐसी ही एक स्थिति सोलन के ओल्ड बस स्टैंड के समीप ऑटो स्टैंड पर देखने को मिली|
आपको बता दें किसोलन के ओल्ड बस स्टैंड के समीप ऑटो स्टैंड के पास बनी नाली पिछले 1 साल से ब्लॉक पड़ी हुई है उसके बारे में नगर निगम को कई बार अवगत करवा दिया गया है परंतु आज तक कोई कार्यवाही नगर निगम द्वारा अमल में नहीं लाई गई । ऑटो चालक और ऑटो यूनियन के प्रधान द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत करवा चुके हैं परंतु उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती हाल यह है कि अब नाली का गंदा पानी नाली के ऊपर बहना शुरू हो गया है जिसके चलते बीमारियों का खतरा बढ़ चुका है ।

ऑटो यूनियन सोलन के पूर्व प्रधान जय दत्त शर्मा का कहना है कि इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को कई बार सूचित करवा दिया गया है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ऑटो स्टैंड की अभी तक मैटलिंग तक नहीं की गई है जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं नाली पूरी तरह से ब्लॉक पड़ी है परंतु आज तक नाली को साफ नहीं करवाया गया रविवार के दिन यहां किसान मंडी लगाई जाती है और उसके बाद लंबे समय तक गंदगी यही पड़ी रहती है जिसके चलते हैं बीमारियों का खतरा बढ़ चुका है सवारियां भी अब यहां आने से कतराने लगी है

प्रभावित लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस नाली को साफ करवाया जाए।

खबर अभी अभी ब्यूरो

Share the news