
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अप्रैल 2023
नालागढ़ के रामपुर पोसवाला के 17 वर्षीय युवक को अगवा करने के बाद भाखड़ा नहर में डुबोने का मामला सामने आया था। 6 दिन बाद पंजाब के रोपड़ जिले के अलीपुर गांव के पास नहर से शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है। नालागढ़ के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्रा ठाकुर ने कहा की पंजाब के अलीपुर के पास नहर से शव बरामद हुआ है और पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है
15 अप्रैल को आरोपी द्वारा मृतक युवक को किडनैप करने के बाद गाड़ी समेत नहर में था डुबोया गया था जिसमे वह खुद नहर से बाहर निकल गया था
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





