
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 अप्रैल 2023
नालागढ़ के सुलभ शौचालय की छत पर एक पूर्व सैनिक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक महिंद्र सिंह दस वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। वर्तमान में शुगर, एलर्जी की बीमारी से ग्रस्त था। पुलिस को उसका शव शौचालय की छत पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को नालागढ़ अस्पताल में पहुंचाया गया है लेकिन शव की हालत ठीक न होने से चिकित्सक उसका पोस्टमार्टम करने में आनाकानी कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार सौड़ी पंचायत के अमरू गांव का पूर्व फौजी महेंद्र सिंह छह दिन पहले अपने घर से आया था लेकिन वापस घर नहीं गया। परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर जांच की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। इससे पहले भी वह कई बार उपचार कराने के लिए नालागढ़ और पंचकूला स्थित कमांड अस्पताल में आ जाता था लेकिन कुछ दिन के बाद वापस घर आ जाता था। शौचालय की छत पर लोगों ने उसका शव देखा जिसकी सूचना लोगों ने नालागढ़ पुलिस को दी
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। बीमारी के चलते वह अपना उपचार कराने के लिए पंचकूला के चंडी मंदिर स्थित कमांड अस्पताल में जाते रहते थे। डीएसपी मानवेद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





