
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 मई 2023
बुधवार को लगभग दोपहर 12:00 बजे चंडीगढ़, नाहन शिमला रोड पर एक टाइल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक चंडीगढ़ से शिमला रोड कारमेल स्कूल के पास टाइल जा रहा था ट्रक पंजाब का बताया जा रहा है ट्रक का गाड़ी नंबर pb65 AX 7640 है। इस घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई । और चालक को तुरंत फर्स्ट एड दी गई और उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया ।
आसपास के लोगों का कहना है कि जैसे ही यह ट्रक पलटा इसकी आवाज आसपास के लोगों ने सुनी तो तुरंत ट्रक के पास लोगों का जमावड़ा एकत्र हो गया और ट्रक चालक को तुरंत ट्रक के बाहर निकाला गया और उसे फर्स्ट एड दी गई । और चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। आपको बता दें कि इस दुर्घटना के दौरान लगभग दो लाख के करीब नुकसान हुआ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





