#निकिता शर्मा ने किया राष्ट्रीय दौड़ स्पर्धा में नए कीर्तिमान स्थापित *

धाविका निकिता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दौड़ स्पर्धा में भाग लेने के दौरान।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 2 नवंबर 2022

 जिला सिरमौर के गुड्डी मानपुरा की निकिता शर्मा ने राष्ट्रीय दौड़ स्पर्धा में नए कीर्तिमान स्थापित किया है। निकिता ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संपन्न हुई अंडर-23 राष्ट्रीय स्पर्धा में 1,500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम की है।

एथलेटिक कोच राकेश चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 29 से 31 अक्तूबर तक राष्ट्रीय दौड़ प्रतिस्पर्धा हुुई है। इसमें अंडर-23 वर्ग में नितिका ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते 1,500 स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने बताया कि निकिता की 800 मीटर दौड़ में निर्णायक मंडल फिनिशिंग लाइन पर पहुंचने के समय की बारीकी से जांच कर रहा है, हो सकता है उसे दूसरा स्थान मिल जाए।

आपको बता दें कि निकिता ऊना में अपने छोटे भाई के साथ किराये के मकान में रहती है। निकिता जिला खेल विभाग के एथलेटिक कोच राकेश चौधरी से धाविका के गुर हासिल कर रही है। निकिता को जिला अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा भी सहयोग कर रहे हैं।
कोच राकेश चौधरी ने बताया कि सिरमौर के गुड्डी मानपुरा की निवासी निकिता के पिता जगदीश शर्मा निजी बस के परिचालक हैं। निकिता में कुशल धाविका बनकर देश में प्रदेश नाम चमकाने का ऐसा उत्साह है कि वह करीब चार वर्ष से प्रशिक्षण ले रही है। वह ऊना में किराये के मकान में रहकर दौड़ स्पर्धाओं की तैयारी कर रही है।

 

Share the news