नीरथ ननखरी पंडाधार संपर्क मार्ग पर सड़क धंसने के कारण खड्ड में जा गिरी कार, 3 लोगों की मौके पर मौत

#खबर अभी अभी रामपुर ब्यूरो*

18 जुलाई 2023

शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत निरथ पांडाधार संपर्क मार्ग पर कार दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मार्ग का कुछ हिस्सा पूरी तरह टूट जाने के कारण हुआ। कार में वीर सिंह,  हिम्मत सिंह व रतन पुत्र की मौके पर मौत हुई। गाड़ी लुड़क कर नीचे बह रही मछाड़ा खड्ड में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी नंबर एचoपीo -06A-7027 वैगनआर निरथ से पांडाधार की ओर जा रही थी। दुर्घटना बीती रात होने की सूचना है। शवों को खाई से एनडीआरएफ स्थानीय पुलिस व फायर विभाग की मदद से निकाला जा रहा है।

हिमकोफेड़ के पूर्व अध्यक्ष कॉल सिंह नेगी ने बताया कि बीती रात यह हादसा हुआ है । वाहन में 3 लोग सवार थे जो सड़क टूटने के कारण नीचे खाई में जा गिरे। उन्होंने बताया कि रामपुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद काफी स्थिति खराब हो चुकी है। सड़कें टूट चुकी है। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को तुरंत राहत देने की मांग की है।

#खबर अभी अभी रामपुर ब्यूरो*

Share the news