
खबर अभी अभी ब्यूरो
28 जून 2023
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न के पर्यवेक्षण में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना नूरपुर के अन्तर्गत ओन्द रोड में गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
जिसमें रघुवीर सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी गांव व डाकघर हटली जम्बाल तहसील नूरपुर के कब्जे से 9.40 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ।
इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने फोन पर बताया कि उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज़ कर लिया गया है।
खबर अभी अभी ब्यूरो






