नेरचौक लोहारा स्कूल में भव्य एवं अविस्मरणीय विदाई समारोह आयोजित

नेरचौक ,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पठशाला लोहारा में 10वीं और 12वीं कक्षा के सम्मान में फेयरवेल समारोह भव्य एवं अविस्मरणीय रहा सुसज्जित मंच, आकर्षक सजावट, मधुर संगीत और विद्यार्थियों के उत्साह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य हिमती देवी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। समारोह में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता निभाई। प्रधानाचार्य हिम्मती देवी ने अपने प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक शब्दों से विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम केवल एक विदाई समारोह नहीं बल्कि आपके जीवन की नई यात्रा का शुभारंभ है आप सभी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सत्यनिष्ठा, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपना पथप्रदर्शक बनाकर आगे बढ़ें।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में विभिन्न उपाधियाँ प्रदान की गईं जिसमें दसवीं कक्षा के अरनव को मिस्टर फेयरवेल और आरुषि को मिस फेयरवेल तथा 12वीं कक्षा के शिवांशु को मिस्टर फेयरवेल और शिवानी को मिस फेयरवेल की उपाधि से सम्मानित किया इस अवसर पर एसएमसी के प्रधान गोविंद सागर सहित स्कूल के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं भी मौजूद रहे।

Share the news