

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 नवंबर 2022
नेशनल क्राइम ब्यूरो ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए दुगरी इलाके से 20 किलो हेरोइन बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन इस बारे में अभी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि एन.सी.बी. टीम ने गुपचुप तरीके से जिले में प्रवेश किया और हेरोइन व लोगों को पकड़ कर चंडीगढ़ ले गई है। माना जा रहा है कि स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी
सूत्रों के मुताबिक दुगरी इलाके से पूरे शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी का काला धंधा चलता है। फिलहाल एन.सी.बी. की इस छापेमारी के बाद से पूरे इलाके के नशा तस्करों में दहशत का माहौल बन गया है। आपको यह भी बता दें कि पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव बीते दिन खुद नशा तस्करों पर नकेल कसने आए थे और उन्होंने जिले के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाया था। इस तलाशी अभियान के एक दिन बाद ही 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान कुछ हासिल नहीं हुआ, लेकिन आज लुधियाना पहुंची एन.सी.बी. टीम ने 20 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।





