नौ हजार फीट ऊंचाई पर इस झील में तैरता रहता है भूखंड, देखकर रोमांचित हो जाता है मन

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

22 जुलाई 2023

Himachal: land block keeps floating in Parashar Lake at a height of nine thousand feet, the mind gets thrilled

हिमाचल प्रदेश में ऐसे कई दार्शनिक स्थल हैं जो प्रकृति का अनुपम सौंदर्य समेटे हुए हैं। इन स्थलों को निहारने के लिए जहां पर्यटन खींचे चले आते हैं, वहीं  इनसे जुड़ा रोचक इतिहास, पौराणिक मान्यताएं आश्चर्यचकित करती हैं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पराशर झील प्रकृति का अनुपम सौंदर्य समेटे हुए है। प्रकृतिक सुंदरता से भरपूर इस दार्शनिक स्थल को देखकर आपका मन रोमांचित हो जाएगा।

बरसात के मौसम के बीच यहां की वादियों में हरियाली छा जाती है। समुद्रतल से 9,000 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पराशर झील के नजारे जन्नत से कम नहीं हैं। पर्यटकों को यहां ठहरने के लिए रेस्ट हाउस उपलब्ध हैं। खाने की सामग्री, पीने का पानी, दवाई व अन्य सामान अपने साथ ले जाना जरूरी है। प्राकृतिक सौंदर्य के अतिरिक्त झील में तैरता एक भूखंड भी है।  झील में तैर रहे भूखंड को स्थानीय भाषा में टाहला कहते हैं। भूखंड सभी के लिए आश्चर्य है क्योंकि यह भूखंड झील में इधर से उधर तैरता है।

Himachal: land block keeps floating in Parashar Lake at a height of nine thousand feet, the mind gets thrilled
 झील के किनारे आकर्षक पैगोडा शैली में निर्मित मंदिर है जिसे 14वीं शताब्दी में मंडी रियासत के राजा बाणसेन ने बनवाया था। यहां पराशर ऋषि का दो दिवसीय सरानाहुली मेला भी लगता है। मेले में देव सुख, देव ऋषि थट्टा, सुखदेव ऋषि डगाडू और स्नोर घाटी के आराध्य देव गणपति महाराज भी पहुंचते हैं।
Himachal: land block keeps floating in Parashar Lake at a height of nine thousand feet, the mind gets thrilled

मंडी से पराशर झील की दूरी करीब 50 किमी है। मंडी से जोगिंद्रनगर की सड़क पर लगभग डेढ़ किमी दूर एक सडक दायीं ओर चढ़ती है। यह सड़क कटौला व कांढी होकर बागी पहुंचती है।
Himachal: land block keeps floating in Parashar Lake at a height of nine thousand feet, the mind gets thrilled

यहां से पैदल ट्रैक से झील मात्र आठ किलोमीटर दूर रह जाती है। बागी से आगे गाड़ी से भी जाया जा सकता है। एनएच पर मंडी से आगे सुंदर पनीले स्थल पंडोह से नोरबदार होकर भी पराशर झील पहुंच सकते हैं।

Himachal: land block keeps floating in Parashar Lake at a height of nine thousand feet, the mind gets thrilled

माता हणोगी मंदिर से बाहंदी होकर भी यहां पहुंचने के लिए मार्ग है। कुल्लू से लौटते समय बजौरा नामक स्थान के सैगली से बागी होकर भी पराशर झील पहुंच सकते हैं। मंडी से द्रंग होकर भी कटौला कांढी बागी जाया जा सकता है।

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

Share the news