
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
16 मार्च 2023

पंचायत समिति उपाध्यक्ष का चुनाव विकास खण्ड कुनिहार के सभागार में एसडीएम अर्की केशव राम कोहली की अध्यक्षता में में सम्पन्न हुआ।उपाध्यक्ष का चुनाव वोटिंग से हुआ।चुनाव के लिए शशि कांत के नाम का प्रस्ताव राजेन्द्र कुमार ने रखा व हेम राज ने समर्थन किया।वन्ही दूसरे उम्मीदवार के लिए प्रताप सिंह के नाम का प्रस्ताव बलदेव कौंडल ने रखा व मनोहर लाल ने समर्थन किया।चुनाव प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने वोटिंग से अपना मत चुनाव पेटी में डाला।
सम्पन चुनाव प्रक्रिया में आज़ाद प्रत्याशी प्रताप सिंह को कुल 23सदस्यों में 14 व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शशि कांत को 9 मत पड़े। इस तरह प्रताप ठाकुर ने शशिकांत को 5 मतों से पराजित किया।गौर रहे की पंचायत समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष मनोहर लाल के खिलाफ पंचायत समिति के 12 सदस्यों ने विकास खण्ड अधिकारी कुनिहार को शिकायत पत्र दिया था व समिति उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास जताते हुए इन्हें पद से हटाने की मांग की थी।
इसके साथ ही नए पंचायत समिति उपाध्यक्ष बनाये जाने की मांग की थी। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति के चुनाव के बाद कांग्रेस विचारधारा के 4 सदस्यों के बीच 15 -15 महीनों के लिए उपाध्यक्ष पद पर कार्य करने के लिए सहमति बनाई थी।
लेकिन अब 15 महीनों से अधिक समय होने के बावजूद समिति उपाध्यक्ष अपना पद नही छोड़ रहे है,जिस पर समिति के अन्य सदस्यों ने इस बारे खण्ड विकास अधिकारी को शिकायत करके अविश्वास प्रस्ताव दिया था। बीडीओ कुनिहार तारा शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आज बैठक में नियमानुसार समिति के उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन हुआ जिसमे प्रताप ठाकुर पंचायत समिति उपाध्यक्ष बने।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





