#खबर अभी अभी पंजाब ब्यूरो*
19 अगस्त 2024
पंजाब के मानसा में उस समय हड़कंप मच गया जब बस स्टैंड पर बैठे एक युवक पर दो हमलावरों ने दनादन कई गोलियां बरसा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पंजाब के मानसा में रविवार सुबह एक युवक की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मानसा के गांव कोटली कलां में बस स्टैंड पर बैठे युवक पर दो हमलावरों ने दनादन गोलियां बरसा दी। आरोपियों ने युवक पर सात गोलियां बरसाई, जो उसके कंधे, सिर व पीठ पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कोटली कलां के 26 वर्षीय सुखविंदर सिंह छिंदा के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक की हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। हमलावार मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है जानकारी अनुसार मृतक सुखविंदर सिंह छिंदा की गांव के ही नरायण सिंह व गुरप्रीत सिंह के साथ पुरानी रजिंश चल रही थी। मृतक छिंदा के मामा पूर्व पार्षद मनजीत सिंह मीता ने बताया कि कुछ वर्ष पहले हमलावरों व सुखविंदर सिंह के बीच आपसी झगड़ा हो गया था। उनके अनुसार हमलावर गांव की एक लड़की पर बुरी नजर रखते थे, जिस पर सुखविंदर सिंह एतराज जताता था।