परौर में सेना का ट्रक पलटने से बचा, जवान सुरक्षित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 मई 2023

army truck accident

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर परौर के समीप सेना का ट्रक नियंत्रण खोने से सड़क से बाहर चला गया। यह ट्रक पलटने से बाल-बाल बच गया। ट्रक में बैठे सेना के जवान भी बाल-बाल बच गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में सेना ने इसे क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया। उधर, थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि सेना ने स्वयं ही ट्रक बाहर निकाल लिया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news