पहली संध्या में हारमनी ऑफ पाइन्स मचाएगा धूम, सरताज, मोनाली, कुलदीप और गोपाल जमाएंगे रंग

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 मई 2023

शिमला अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्यातिथि ऐतिहासिक रिज मैदान पर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। आयोजन समिति के मुताबिक 1 जून को समर फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज हारमनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड से होगा। 2 जून को नाटी किंग कुलदीप शर्मा पहाड़ी गानों पर धमाल मचाएंगे।

international summer festival shimla from 1 June to 4 June 2023

3 जून को प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंन्द्र सरताज के नाम सांस्कृतिक संध्या होगी। शायर वसीम बरेवली मुशायरा पेश करेंगे। इसके अलावा एसी भारद्वाज और गोपाल शर्मा के अलावा स्कूली बच्चे भी पहाड़ी गीतों पर प्रस्तुतियां देंगे।

4 जून की स्टार नाइट में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर धमाल मचाएंगी। इसके अलावा उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार कल्चरल परेड में शिरकत करेंगे। इंस्टीट्यूशनल बैंड तथा डॉग शो के अलावा लेजर और फैशन शो भी होगाा। फेस्टिवल में कलाकार रिज, माल रोड और स्कैंडल प्वाइंट पर प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा कई राज्यों के कलाकार भी आएंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news