
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
21 मार्च 2024

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शिव बावड़ी मंदिर में हुई तबाही का कारण बादल फटना नहीं था। वैज्ञानिकों ने इसका कारण समरहिल में पहाड़ी के नीचे जमा पानी को बताया है। पहाड़ी के नीचे इकट्ठा यह वही पानी था जो शिव बावड़ी तक आता था। घटना के दिन जोरदार बारिश से पानी का दबाव बढ़ने से भूस्खलन हुआ। पिछले साल 14 अगस्त को शिव बावड़ी मंदिर में हुए भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई थी।
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो






