
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 मार्च 2023
सोमवार को सोलन के नौणी स्थित बागवानी के विश्वविद्यालय में छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया था छात्रों का आरोप था कि हॉस्टल में गंदा पानी आ रहा है। जिससे छात्र पीलिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे है वर्तमान में 50 से अधिक छात्र पीलिया से ग्रसित थे। और छात्रों ने धरना प्रदर्शन भी किया था।उनका आरोप था कि हॉस्टल में काफी समय से गंदा पानी आ रहा है और वह पानी पीने से छात्र-छात्राएं पीलिया जैसी बीमारियों के चपेट में आ गए है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजन उप्पल ने कहा की पीलिया का कोई भी मामला सामने नही आया है।
और नौणी यूनिवर्सिटी में पीलिया के जो केसेस हुए थे उनकी जांच करवाई है। उन्होंने कहा की जब पीलिया के सैंपल की जांच की गई तो उसमे एक महीने में अलग-अलग तरह से 26 केसेस थे बच्चे बाहर घूमने भी गए हुए थे थे कुछ छात्र ढाबे में खाना भी खाते थे और उन सभी विद्यार्थियो की डिटेल ले ली गई है। ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की जिस लड़की की मृत्यु हुई थी वह पीलिया से नहीं अपेंडेक्स के कारण हुई है।और बाकी ढाबे के सैंपल और पानी के सैंपल देने के निर्देश दे दिए गए है।
उन्होंने कहा की सैंपलिंग की जा रही है और उनके पास दवाइयां प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





