
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 अगस्त 2023
वीरवार को विद्युत विभाग सोलन के कर्मचारियों ने सपरून स्थित विद्युत कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने और अन्य कई मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार से मांग की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के प्रेस सेकेट्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली व बिजली कर्मचारी की कई लंबित मांगों में देरी हो रही है इसे देखते हुए आज धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की है,वे उसका स्वागत करते है लेकिन बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को नजरअंदाज क्यों किया गया है।
उन्होंने कहा कि अफसरशाही बिजली बोर्ड की ओल्ड पेंशन बहाल न करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है सरकार का ओल्ड पेंशन बहाली का राजनीतिक फैसला था,इसको लागू ना करना अफसरशाही की सोची समझी साजिश है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड प्रबंधन की ओर से बिजली बोर्ड के विघटन को लेकर किए जा रहे प्रयास को यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि आने वाले समय में भी मांगों को नहीं माना गया तो एक बड़ा आंदोलन इसको लेकर आने वाले समय में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन बहाली के साथ साथ बिजली बोर्ड के विघटन को रोका जाये और बिजलीं बोर्ड में नियमित प्रबंधक निर्देशक लगाया जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





