
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
24 जुलाई 2023

जिला मुख्यालय ऊना के थाना सदर में पुलिस कर्मचारियों ने सोमवार को श्रावण मास के उपलक्ष्य में खीर मालपुए के भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया पुलिस अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे विशेष रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया और डीएसपी हेड क्वार्टर अजय ठाकुर ने भी पुलिस कर्मचारियों संग सेवाएं प्रदान की।
इस मौके पर एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने कहा कि थाना सदर के प्रभारी मनोज वालिया और उनकी पूरी टीम ने श्रावण मास के उपलक्ष्य में खीर मालपुए के भंडारे का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस और पुलिस के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे और दोनों के बीच अपराध को रोकने को लेकर भी नजदीकियां बढ़ाई जा सके, इसी उद्देश्य से जन सहभागिता के कार्यक्रम का अधिक से अधिक आयोजन पुलिस द्वारा किया जा रहा है। एएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से होना चाहिए ताकि जनता में इसका एक अच्छा संदेश जाए और पुलिस के साथ है आम लोगों की सहभागिता अधिक से अधिक बनाई जा सके।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





