
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 मई 2023
पुलिस थाना देहरा के तहत दो अलग-अलग जगहों पर चिट्टा और चरस बरामद की गई है। पुलिस ने देहरा के साथ लगते रसूही में वर्षाशालिका के पास नाके के दौरान कार सवार चार युवकों से 9. 89 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियाें की पहचान अक्षय, धर्मवीर, निखिल शर्मा और अक्षय कुमार निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मामले में गलु नामक जगह पर देहरा पुलिस ने कड़ोआ निवासी एक व्यक्ति से 19.64 चरस बरामद की है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने पुष्टि की है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





