पुलिस ने पंजाब जा रही लकड़ी से लदी 28 गाड़ियों को पकड़ा, दस्तावेजों की हो रही जांच

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 अगस्त 2023

Una police caught 28 vehicles carrying wood going to Punjab

हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने पंजाब जा रही लकड़ी से भरी 28 गाड़ियां पकड़ी हैं। मामला सामने आने के बाद एसपी ऊना व डीएसपी अंब वसुधा सूद भी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच-पड़ताल में ट्रक चालक लकड़ियों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस दौरान शिवबाड़ी के समीप लकड़ी से लदी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

बताया जा रहा है कि श्रावण अष्टमी मेले में भारी भीड़ के चलते भी वन माफिया सक्रिय हो गया है। कुछ महीने पहले भी पुलिस ने इसी तरह लकड़ी से लदी गाड़ियों का काफिला पकड़ा था। डीएसपी अंब वसुधा सूद के अनुसार लकड़ियों से भरे ट्रकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news