पूरी तरह धंसने के बाद पैदल चलने के लिए भी नहीं बच पाया परवाणू-सोलन मार्ग पर हाईवे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 अगस्त 2023

परवाणू-सोलन मार्ग पर चक्की मोड़ के पास से हाईवे पूरी तरह धंसने के बाद पैदल चलने के लिए भी नहीं बच पाया है । फोरलेन निर्माण में लगे कर्मी दिन रात मशीनों से काम कर रहे हैं लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है जिससे काम में बाधा हो रही है । सोशल मीडिया पर दो दिन बाद हाईवे बहाल होने की खबरें वायरल है परंतु मौके की स्थिति व जानकारों के अनुसार इसमें कई दिन लग सकते हैं । प्रशासन ने हाईवे पर ऐतिहात के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर कोटी के पास सुरंग नं 10 राहगीरों के लिए सहारा बनी हुई है लोग परवाणू व सोलन आने जाने के लिए तंबू मोड़ से रेलवे स्टेशन कोटी से सुरंग से होकर हाईवे के दोनों ओर पहुंच रहे हैं। इससे पहले रेल नियमानुसार सुरंग से होकर जाना मनाही था परंतु रेल यातायात बंद होने व आपदा को लेकर रेलवे प्रशासन ने बुधवार को लोगों आने जाने के लिए बाकायदा सुरंग में लाईट व्यवस्था की ।गुरुवार को लगभग एक हजार लोग किसी तरह सामान व बच्चों सहित अपने गंतव्य तक पहुंचे। निजी बसें दोनों ओर सवारियों को लाने व ले जाने में लगी रही।

सनवारा स्थित टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी वाहनों से टोल की पूरी बसूली होती रही । हाईवे से गुज़रे सुखपाल, अजित, दयाकृष्ण, हेमराज, ने बताया कि उनके वाहनों के टोल कटे।जो भी वाहन टोल प्लाजा से गुजर रहे उनसे बहस बाजी होती रही टोल कर्मियों ने अधिकारियों से बातें करने की दलीलें देते रहे।स्थानीय लोगों व निजी बसों के ओपरेटर व कसौली के आसपास पंद्रह पंचायतों ने टोल का विरोध किया है तथा सरकार से मांग की है कि इस टोल को बंद किया जाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news