प्रदर्शन में राठौर ने खोल दी कांग्रेसी एकजुटता की पोल

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेसी एकजुटता की पोल खोल दी। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिपिंग में राठौर ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर रोष प्रदर्शित किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को संबोधित करते हुए कार्यकताओं की पीड़ा जाहिर की और इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ खड़ी थीं।
Share the news