
कुल्लू-
कुल्लू जिला मुख्यालय कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित जिला के कई नेता मौजूद रहे।वहीं अटल सदन से लेकर ढालपुर चौक तक भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की। ढालपुर चौक पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर प्रतिशोध की भावना का आरोप लगाते हुए जमकर कर निशाना साधा।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 3:30 वर्ष सत्ता में हो गए हैं और हिमाचल प्रदेश इन साढ़े 3 वर्षों में 3 दशक पीछे चला गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ हिमाचल प्रदेश में आपदा से तबाही हुई है और दूसरी तरफ रही सही कसर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पुरी की । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चारों तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। हिमाचल प्रदेश में विकास के कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़े हुए है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार ऋण लेकर अपनी गाड़ी को चलाने की कोशिश कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता की क्या स्थिति है सोचने का विषय ही नहीं रहा,उन्होंने कहा कि साढे तीन वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार ने 40 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लेकर प्रदेश को ऋण में धकेला है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऋण एक करोड़ 10000 के पार हो गया है प्रकार की अब प्रदेश की जनता प्रदेश सरकार से मोह भंग हो गया है और चौक चौराहे पर यही बातें हो रही है कि झूठ बोलकर के गुमराह करके यह कांग्रेस की सरकार ने सत्ता हासिल की है उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 5 साल में साढ़े 19500 करोड़ रुपए का ऋण लिया था जबकि दूसरी तरफ साढ़े 3 वर्ष में 40000 करोड़ ऋण लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब यूपी की सरकार मनमोहन सिंह की सरकार थी तो उस वक्त हिमाचल प्रदेश को आर डीजी 18000 करोड़ रुपए मिला था जबकि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 89000 करोड़ रुपए आरजी ग्रांट दी है। उन्होंने कहा कि 2020 में जब कोविड का दौर चला था उस वक्त 2 साल तक कोविड रहा लेकिन हिमाचल प्रदेश में विकास की गति को हमने ही दिया और नौजवानों को रोजगार दिया जनहित की योजनाएं बनाई उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार हम करे और सहारा योजना को बंद करने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार से लोग पूछ रहे हैं कि 10 गारंटीयों का क्या हुआ जिसमें महिलाओं को 15 15 सौ रुपए 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार दो रुपए प्रति किलो गोबर 300 यूनिट बिजली मुक्त और इन सब गारंटियों को लेकर कोई बात नहीं होती।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…..





