
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
24 जनवरी 2023
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मैहली-शोघी बाईपास पर सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें दो किशोर भी शामिल हैं। मरने वालों में कृष्ण पुत्र चादिया गांव भाघल, अमर पुत्र जैले सिंह गांव भाघल और रजवीर पुत्र एतवारी माच्छीवाड़ा निवासी के तौर पर हुई हैं। घायल लखन पुत्र बालका गांव भाघल निवासी के तौर पर हुई है। एक मृतक जिला लुधियाना व दो जिला रूपनगर के रहने वाले थे। यह लोग कबाड़ का काम करते हैं।
शोघी के पास सोमवार रात 8:00 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक पंजाब नंबर का टेंपो मैहली से सोलन की तरफ रहा था। आनंदपुर पंचायत के बनोग गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें दो किशोरों सहित चार लोग सवार थे। इसमें टेंपो चालक कृष्ण की मौके पर की मौत हो गई। तीन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया लेकिन बीच रास्ते में ही दो किशोरों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। बालूगंज थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





