
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 दिसंबर 2023
सोलन शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा एक मुहिम छेड़ी गई है जिसको लेकर प्रशासन प्रतिदिन कार्य कर रहा है साथ ही लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य भी जारी है वही शुक्रवार को सोलन के ठोडो मैदान के पास बनाए गए शुलिनी फॉर व्हीलर ऑपरेटर यूनियन के ढारे को भी तोड़ा गया।
जिसको लेकर यूनियन ने इसका कड़ा विरोध किया है उनका कहना है कि उन्हें कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है। साथ ही यूनियन के लोगों का कहना है की इसका खमिया सरकार को आने वाले लोकसभा के चुनाव में सरकार को देखने को मिलेगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





