प्राइवेट कॉलेजों में चलाए जा रहे स्कूलों पर जल्द होगी कार्यवाही

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 जुलाई 2023

हिमाचल के कई जिलों में प्राइवेट कॉलेजों में स्कूल चलाए जा रहे है। सोलन के एक निजी कॉलेज में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर बीटेक कॉलेज में स्कूली बच्चों की अवैध रूप से कक्षाएं लग रही हैं जबकि उक्त कॉलेज ने एचपीयू व यूजीसी से मान्यता भी प्राप्त की है।

शिक्षा नियामक आयोग के पास शिकायत पहुंचने के बाद सोलन, शिमला, कांगड़ा के निजी कॉलेजों पर जांच शुरू हो गई है। आयोग ने निजी कॉलेजों की जांच के लिए अलग से कमिटी का गठन कर दिया है। हैरत इस बात की है कि सोलन के निजी कॉलेज ने एचपीयू व यूजीसी से मान्यता प्राप्त की है। बावजूद इसके वहां पर कोचिंग सेंटर व स्कूल के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोलन के एल आर कॉलेज में भी स्कूल चलाए जा रहा है। और बद्दी की यूनिवर्सिटी में भी भुजिया विद्यापीठ के नाम से स्कूल चल रहा है।

आयोग ने कॉलेजों के खिलाफ मिली इस शिकायत के बाद हर जिला में टीम भेजने का फैसला लिया है। सबसे पहले सोलन, शिमला, कांगड़ा जिला के निजी कॉलेजों की जांच होगी। उसके बाद की होगी जांच प्रदेश भर के सभी कॉलेजों पर जांच की गाज गिरेगी। इस दौरान यह देखा जाएगा कि निजी कॉलेजों ने कितनी सीटें व बैच बैठाए हैं।
कोर्सेस की जांच और इन्फ्रास्ट्रकचर से लेकर तमाम सभी सुविधाए देखी जाएंगी। छात्रों का फीस स्ट्रक्चर भी चेक किया जाएगा। फिलहाल अब शिक्षा नियामक जांच की जाएगी। आयोग ने फैसला लिया है कि जो प्राइवेट कॉलेज यूजीसी के नॉर्मस को दरकिनार कर रहे होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कई कॉलेजों को लापरवाही करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए मेजर जनरल अतुल कौशिक अध्यक्ष, शिक्षा नियामक आयोग ने बताया की प्राइवेट कॉलेजों को लेकर कई शिकायतें सामने आ रही हैं। कई जगहों से शिकायतें मिली हैं। कि प्राइवेट कॉलेजों में अवैध रूप से कोचिंग व स्कूली बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में अब सभी निजी कॉलेजों के खिलाफ जांच की जाएगी। उन्होंने कहा की उन्होंने टीमें गठित की है रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लिया जाएगा। वहीं एचपीयू को उन कॉलेजों की एफिलिएशन को रद करने के आदेश दिए गए है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news