
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 अक्तूबर 2023
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोशिएसन ने सिंतबर 2023 का व्हीकल रिटेल डेटा रिलीज कर दिया है। इस डेटा के मुताबिक, ऑटोमोबाइल सेक्टर का सितंबर में ईयरलीऔर मंथली दोनों बेसिस पर ग्रोथ मिली है। पिछले महीने ऑटोमोबाइल सेक्टर में कुल 18,82,071 व्हीकल की रिटेल सेल हुई। सितंबर 2022 में ये आंकड़ा 15,63,735 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर 20.36% की ग्रोथ मिली। वहीं, अगस्त में ये आंकड़ा 17,70,181 यूनिट का था। यानी मंथली बेसिस पर 3.49% की ग्रोथ मिली।
फाडा के सितंबर डेटा की बात करें तो पिछले महीने ट्रैक्टर कैटेगरी को छोड़ सभी कैटेगरी में ग्रोथ देखने को मिली। टू-व्हीलर कैटेगरी में 13,12,101 यूनिट बिकी। सितंबर 2022 में ये आंकड़ा 10,78,286 यूनिट का था। यानी इसे 21.68% की YoY ग्रोथ मिली। वहीं, अगस्त में 12,54,444 यूनिट बिकी थीं। यानी यहां 4.60% की मंथली ग्रोथ मिली।
थ्री-व्हीलर कैटेगरी में 1,02,426 यूनिट बिकी। सितंबर 2022 में ये आंकड़ा 68,937 यूनिट का था। यानी इसे 48.58% की YoY ग्रोथ मिली। वहीं, अगस्त में 99,907 यूनिट बिकी थीं। यानी यहां 2.52% की MoM ग्रोथ मिली।
पैसेंजर व्हीकल में 3,32,248 यूनिट बिकी। सितंबर 2022 में ये आंकड़ा 2,79,137 यूनिट का था। यानी इसे 19.03% की YoY ग्रोथ मिली। वहीं, अगस्त में 3,15,153 यूनिट बिकी थीं। यानी यहां 5.42% की MoM ग्रोथ मिली।
ट्रैक्टर कैटेगरी में 54,492 यूनिट बिकी। सितंबर 2022 में ये आंकड़ा 60,321 यूनिट का था। यानी इसे 9.66% की YoY डिग्रोथ मिली। वहीं, अगस्त में 73,849 यूनिट बिकी थीं। यानी यहां 26.21% की MoM डिग्रोथ मिली।
कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में 80,804 यूनिट बिकी। सितंबर 2022 में ये आंकड़ा 77,054 यूनिट का था। यानी इसे 4.87% की YoY ग्रोथ मिली। वहीं, अगस्त में 75,294 यूनिट बिकी थीं। यानी यहां 7.32% की MoM ग्रोथ मिली।
अन्य कैटेगरी में 3,731 यूनिट बिकी। सितंबर 2022 में ये आंकड़ा 2,113 यूनिट का था। यानी इसे 76.57% की YoY ग्रोथ मिली। वहीं, अगस्त में 3,333 यूनिट बिकी थीं। यानी यहां 11.94% की MoM ग्रोथ मिली।
अब बात करें इन कैटेगरी के लीडर की तो टू-व्हीलर कैटेगरी में हीरो मोटोकॉर्प नंबर-1 रही। इस कंपनी ने पिछले महीने 3,51,781 गाड़ियां बेचीं। इसके पास सेगमेंट का 26.81% मार्केट शेयर रहा। सितंबर 2022 में उसने 2,69,498 गाड़ियां बेची थीं। वहीं, तब उसके पास 24.99% मार्केट शेयर था।
बात करें थ्री-व्हीलर कैटेगरी की तो बजाज ऑटो लिमिडेट नंबर-1 रही। इस कंपनी ने पिछले महीने 35,639 गाड़ियां बेचीं। इसके पास सेगमेंट का 34.79% मार्केट शेयर रहा। सितंबर 2022 में उसने 21,840 गाड़ियां बेची थीं। वहीं, तब उसके पास 31.68% मार्केट शेयर था।
बात करें कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी की तो टाटा मोटर्स लिमिटेड नंबर-1 रही। इस कंपनी ने पिछले महीने 29,229 गाड़ियां बेचीं। इसके पास सेगमेंट का 36.17% मार्केट शेयर रहा। सितंबर 2022 में उसने 30,214 गाड़ियां बेची थीं। वहीं, तब उसके पास 39.21% मार्केट शेयर था।
बात करें पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी की तो मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड नंबर-1 रही। इस कंपनी ने पिछले महीने 1,39,640 गाड़ियां बेचीं। इसके पास सेगमेंट का 42.03% मार्केट शेयर रहा। सितंबर 2022 में उसने 1,11,159 गाड़ियां बेची थीं। वहीं, तब उसके पास 39.82 मार्केट शेयर था।
बात करें ट्रैक्टर कैटेगरी की तो महिंद्रा एंड महिंद्रा नंबर-1 रही। इस कंपनी ने पिछले महीने 12,600 गाड़ियां बेचीं। इसके पास सेगमेंट का 23.12% मार्केट शेयर रहा। सितंबर 2022 में उसने 12,733 गाड़ियां बेची थीं। वहीं, तब उसके पास 21.11% मार्केट शेयर था।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





